पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 15 चयनित गांवों में सघन इन्द्रधनुष के तहत होगा टीकाकरण

जिले के 15 चयनित गांवों में सघन इन्द्रधनुष के तहत होगा टीकाकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर महादेव कावरे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. एसके शर्मा ने कलेक्टर कावरे को बताया कि जिले के 15 चयनित गांव जिसमें नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम बाधुलीकांपा, गाड़ामोर, मोतिमपुर, हथबंध, मुड़पार, चक्रवाय, दर्री, कुंवरा, सेमरिया, बेमेतरा ब्लॉक के ग्राम सूखाताल, चकरभाठा, भुरकी, भोईनाभाठा, साजा ब्लॉक के ग्राम धौराभाठा और बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरिया में मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का प्रथम चरण 23 से 28 अप्रैल तक, द्वितीय चरण 21 से होगा।

खबरें और भी हैं...