पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम की विकास यात्रा: प्रभारी मंत्री मोहले ने जिला अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

सीएम की विकास यात्रा: प्रभारी मंत्री मोहले ने जिला अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रभारी मंत्री पुन्नुलाल मोहले की अध्यक्षता में विकास यात्रा को लेकर कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मंत्री दयालदास बघेल, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, विधायक अवधेश सिंह चंदेल, कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र गर्ग उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह द्वारा लोकार्पण एवं भूमिपूजन किए जाने वाले कार्य एवं हितग्राहीमूलक योजनाआें के अंतर्गत सामाग्री वितरण की जानकारी ली। बैठक में अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की 28 मई एवं एक जून को बेमेतरा जिले में आयोजित होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा अंतर्गत 28 मई को मुख्यमंत्री संबलपुर में स्वागत सभा होगी। एक जून को जिला मुख्यालय बेमेतरा में मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में जिपं सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर केएस मंडावी, एसआर महिलांग, एसडीएम बेमेतरा डीएन कश्यप, एसडीएम बेरला आरपी आंचला सहित जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित थे।

सिलाई मशीन का किया जाएगा वितरण: सहकारिता मंत्री दयालदास बघेल ने विकास यात्रा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विकास यात्रा के दौरान दो हजार हितग्राहियों को साइकिल वितरण, 200 हितग्राहियों को सिलाई मशीन एवं 500 श्रमिकों को टूल किट्स का वितरण किया जायेगा। कलेक्टर कावरे ने सभा स्थल में आवश्यक बेरीकेड्स तथा योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी तथा कार्यक्रम में बैठक एवं पेयजल व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बेमेतरा.कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते प्रभारी मंत्री।

खबरें और भी हैं...