बेमेतरा| सर्पदंश, नदी में डूबने, अग्नि दुर्घटना सहित अन्य घटनाओं में 10 मृतकों के परिवार को शासन की ओर से 18 लाख 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
राजस्व शाखा से मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा निवासी स्व. घनश्याम साहू की सर्पदंश, बेरला ब्लाक के ग्राम चिखला निवासी भवन सिंह सतनामी की सर्पदंश, ग्राम पतोरा निवासी अनुसुइया बाई की अग्नि दुर्घटना, ग्राम रांका निवासी मो. अकरम सिद्दकी की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके परिजन भगवंतीन बाई सतनामी, सुबानिक यादव, अफजल सिद्दकी को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। बेमेतरा ब्लाक के ग्राम ढोलिया निवासी दुखहरण, ग्राम दुल्लापुर जिला मंगुेली के जीतराम, ग्राम कमकावाड़ा साजा, कोसमंदा जिला कबीरधाम, ग्राम भटगांव के पूजा साहू, मनीषा साहू एवं चंचल गोड़, कमकावाड़ा, साजा की योगेश्वरी साहू एवं डीशू साहू और कारेसरा तहसील थानखम्हरिया के गोविंद साहू की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को 25-25 हजार रुपए एवं ग्राम कठिया बेरला की झुनियाबाई के परिजन को 15 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।