कलेक्टर महादेव कावरे ने विकास यात्रा के संबंध में सरपंचों व सचिवों की बैठक में कहा कि गांव की मूलभूत आवश्यकताएं हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बेरला और बेमेतरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की मूलभूत आवश्यकताओं पर चर्चा की।
कलेक्टर कावरे ने बेरला के सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में कहा कि ब्लाक के अंतर्गत जो भी अपूर्ण कार्य जैसे निर्मला घाट, सामुदायिक भवन, सीसी रोड, सांस्कृतिक मंच निर्माण, आंगनबाड़ी भवन आदि कार्य को शीघ्र पूरा करने की कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय निर्माण कार्याें के लिए जमीन की समस्या नहीं आयेगी, इसके लिए पटवारियों को निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पीएचई के अधिकारियों को हैंडपंप बिगड़ने की स्थिति में उसे तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एस आलोक, एसडीएम आरपी आंचला, जनपद सीईओ अनिता जैन, ईई पीएचई परीक्षित चाैधरी आदि उपस्थित थे।
बेमेतरा. सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में मौजूद सचिव, पटवारी व अन्य।