पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा मजदूरी भुगतान के लिए ब्लॉकवार शिविर 18 से

मनरेगा मजदूरी भुगतान के लिए ब्लॉकवार शिविर 18 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|कलेक्टर महादेव कावरे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में बैठक लेकर महात्मा गांधी नरेगा एवं अन्य विभागीय कार्याें का पोस्ट आॅफिस के माध्यम से मजदूरी भुगतान शीघ्र करने के लिए ब्लाक वार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने आदेश जारी कर तारीख निर्धारित कर दी है। हितग्राहियों के लंबित मजदूरी भुगतान करने हेतु जनपद पंचायतों के गांवों में शिविर लगाया जाएगा। इनमें 18 मई को बेरला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मोहभट्ठा, 21 मई को नवागढ़ ब्लाॅक के ग्राम मेहना, नांदघाट, अमोरा एवं मुड़पार, 22 मई को साजा ब्लाॅक के ग्राम हरदास, 23 मई को बेमेतरा ब्लाॅक के बेमेतरा, 24 मई को नवागढ़ ब्लाॅक के ग्राम गोढ़ीकला में शिविर लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...