पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइकर्स के धक्के से युवक हुआ घायल

बाइकर्स के धक्के से युवक हुआ घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो | बेरमो थाना क्षेत्र में इन दिनों बाइकर्स से राहगीर परेशान हैं। बाइकर्स तीन सवार होकर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर फुसरो की सड़कों पर चल रहे हैं। राम रतन हाई स्कूल ढोरी के समीप शनिवार रात एक बाइकर्स की चपेट में आने से रहीमगंज के निकट रहने वाले लालचंद अग्रवाल के 45 वर्षीय पुत्र महेश अग्रवाल घायल हो गए। घायल महेश के परिजनों ने इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी लाया। बताया जाता है कि महेश अग्रवाल अपनी बाइक से आ रहे थे। तभी बाइकर्स ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाइकर्स अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। महेश के परिजन बाइक अपने पास रखे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...