पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व मंत्री के पिता बीमार, बीजीएच में हुआ इलाज

पूर्व मंत्री के पिता बीमार, बीजीएच में हुआ इलाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो |पूर्व मंत्री लालचंद महतो के पिता 95 वर्षीय भवानी महतो की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया। पूर्व मंत्री महतो अपने पिता को बीजीएच लेकर आए। वहां इलाज करने के बाद डॉक्टर ने घर ले जाने की सलाह दी। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है।

रमजान में 5 शुक्रवार होने पर रोजेदारों में खुशी

तुपकाडीह | इस रमजान के महीने में 5 शुक्रवार (जुम्मा) होने से तुपकाडीह, मानगो ओर कलाल टोला तांतरी के रोजेदार काफी खुश हैं। जामा मस्जिद के इमाम नईमुद्दीन रिजवी, मस्जिद ए बेलाल के इमाम दिलमुहम्द नवाज तथा नूरी मस्जिद के इमाम गुलाम खाजा, अंजुमन अहसन रजा के सदर जहांगीर ने बताया कि इस पाक महीने में पांच जुम्मा का होना सौभाग्य की बात है। शुद्ध रह कर जो मुसलमान रोजा रख ले, जुम्मा की नमाज अता करले उसे अल्लाह हर नेमत देता है। मांगी गई दुआ पूरी होती है।

निजी एवं सरकारी स्कूलों का समर कैंप आज से

तुपकाडीह | तुपकाडीह के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों का समर कैंप 21 मई से मां सरस्वती विद्या मंदिर के मैदान में होगा। स्कूल के निदेशक कामदेव महतो ने बताया कि कबड्‌डी और कराटे में छात्र-छात्राओं का विशेष प्रशिक्षण देना जरूरी है। कराटे के शिक्षक बासुदेव रविदास आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे।

पत्रकार को मातृशोक, सांत्वना देने पहुंचे लोग

नावाडीह | नावाडीह प्रखंड के गुंजरडीह निवासी सह पत्रकार नकुल अजनबी की मां 75 वर्षीय मोहिनी देवी का देहांत शनिवार की रात हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थीं। सूचना मिलते ही विधायक जगरनाथ महतो, प्रमुख पूनम देवी, विधायक प्रतिनिधि जयलाल महतो, मुखिया रीना देवी, चपरी मुखिया व भाजपा नेता गौरीशंकर महतो, लोकेश्वर महतो, बासुदेव महतो, लखन साव, हरेंद्र प्रसाद सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं...