चयनित संघ के पदाधिकारी व अन्य ।
भास्कर न्यूज |बेरमो
फुसरो नप क्षेत्र के शारदा कॉलोनी में स्थानीय युवकों की बैठक हुई। इसमें नवयुवक सहायता संघ युवा कमेटी शारदा कॉलोनी बेरमो फुसरो का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष दीपक बाउरी, सचिव राजन सिंह एवं कोषाध्यक्ष राजेश दिगार चुने गए। यहां सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ समाज में तरह से बुराई काम को रोकने का काम करेगी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए संस्था मदद करेगी।
साथ ही शराब, गुटका, गांजा बेचने वाले एवं पीने वालों पर संस्था सख्ती से पेश आएगी। संघ शारदा कॉलोनी के सभी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी, निर्धन एवं गरीब व्यक्ति को संस्था मदद करेगी। सीसीएल के सीएसआर फंड से संस्था खेलकूद सामग्री एवं शारदा कॉलोनी के विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम में अपना योगदान देगी। सरकारी योजना में किसी प्रकार की गड़बड़ी अगर करते हैं तथा उसकी जांच करवाने का काम करेगी।
बैठक में दीपक बाउरी, राजन सिंह, जीतू हाड़ी, राजेश दिगार, प्रकाश दिगार, विजय राम, राजू कुमार, बसंत कुमार साहू, आकाश कुमार, हेमंत कुमार, विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।