सुभाषनगर डंपिंग के निकट ग्राम पूजा में शामिल लोग।
भास्कर न्यूज | बेरमो
फुसरो नप क्षेत्र के सुभाषनगर डंपिंग के निकट बिरसा नगर में ग्राम पूजा की गई। पूजा-अर्चना नरसिंग जनक एवं घुटू सिंह ने करवाया। साथ ही यहां गांव की खुशहाली व परिवार की सुख समृद्धि के लिए बकरों की बली दी गई। ग्राम पूजा समारोह में कांग्रेस के युवा नेता व फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के भाई अंकुर कुमार सिंह उर्फ छोटू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ग्राम पूजा से क्षेत्र व परिवार की खुशहाली आती है। यह पूजा होने से कभी दुख-तकलीफ नहीं आती है। ग्राम देवता लोगों की मन्नतें पूरी करते हैं। मौके पर गीता देवी, सोमरी देवी, सिकंदर तुरी, अन्नतो पात्र, कैलाश कुमार, घुटू सिंह, मोहन सिंह, टुमन सिंह, करमचंद गोप आदि मौजूद थे।