फुसरो नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने की पहल को नया आयाम देने के उद्देश्य से नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनता को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि रात्रि चौपाल में डोर टू डोर कचड़ा संग्रहण, पृथक्करण, प्लास्टिक प्रतिबंध, यूजर चार्ज एवं साफ सफाई हेतु प्रचार प्रसार कर जनता को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने का काम किया जाएगा।
विस्तृत कार्यक्रम तय, इन तिथियों को होंगे रात्रि चौपाल के कार्यक्रम
वार्ड 13 व 14 में 21 मई को नोडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार व वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा तथा अनिल कुमार साव की देखरेख में चौपाल होना है। 23 मई को वार्ड नंबर 15 तथा 22 में रूपेश रंजन व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार तथा भरत कुमार वर्मा के देखरेख में, 24 मई को वार्ड 27 तथा 28 में रूपेश रंजन तथा वार्ड पार्षद प्रभात कुमार सिंह व निर्मला देवी के देखरेख में, 25 मई को वार्ड 8 व 23 में मृत्युंजय कुमार व रूपेश रंजन सहित वार्ड पार्षद आजाद नोनिया व नीरज कुमार पाठक के देखरेख में, 26 मई को वार्ड 24 व 21 में चंदन कुमार व वार्ड पार्षद दिनेश रवि तथा सुभद्रा कुमारी के देखरेख में, 28 मई को वार्ड 25 में शंकर कुमार व वार्ड पार्षद अनीता कुमारी के देखरेख में, 29 मई को वार्ड 26 में शंकर कुमार व वार्ड पार्षद रिया कुमारी के देखरेख में, 30 मई को वार्ड 1 तथा 2 में रूपेश रंजन व वार्ड पार्षद राजेश कुमार सिंह व कंचन देवी के देखरेख में, 31 मई को वार्ड 3 व 4 में रूपेश रंजन व वार्ड पार्षद सिलसिला देवी तथा गणेशलाल पातर के देखरेख में, 1 जून को वार्ड 5 तथा 6 में रूपेश रंजन व विशाखा देवी तथा रीता कुमारी के देखरेख में, 2 जून को वार्ड 7 तथा 9 में रूपेश रंजन व वार्ड पार्षद मालती देवी तथा सरयू चौहान, 4 जून को वार्ड संख्या 10 तथा 11 में रूपेश रंजन तथा वार्ड पार्षद अजय जायसवाल व ज्योति देवी, 5 जून को वार्ड संख्या 10 तथा 16 में चंदन कुमार व पार्षद आनंद कुमार, रश्मि सिंह के नेतृत्व में, 6 जून को वार्ड संख्या 17 तथा 18 में चंदन कुमार व रामचंद्र महतो, सूरज देवी, 8 जून को चंदन कुमार व पार्षद कविता कुमारी व वीणा देवी के नेतृत्व में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।