पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पदाधिकारियों ने माटीकला बोर्ड के नाम पर ठगा : बैद्यनाथ

पदाधिकारियों ने माटीकला बोर्ड के नाम पर ठगा : बैद्यनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रजापति कुम्हार महासंघ की बैठक में शामिल समाज के लोग।

सिटी रपोर्टर | जैनामोड़

झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रबुद्ध लोगो की बैठक प्रजापति धर्मशाला जैनामोड़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता वीरेन्द्र कुमार महतो ने की। इसमेंे संगठनात्मक पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। पूर्व महामंत्री प्रदेश बैद्यनाथ महतो ने कहा कि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, संरक्षक बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, मार्टी कला बोर्ड के सदस्य ईश्वर प्रजापति , देवनारायण प्रजापति व राजेन्द्र महतो ने समाज को माटी कला बोर्ड के नाम पर ठगने का काम किया है। बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारियों से आचारण में बदलाव लाने की अपील की गई। मौके पर संतोष प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, अरुण कुमार प्रसाद, अशोक प्रजापति, गिरिधारी महतो, सुबोध महतो, लखुचंद महतो, सुचांद महतो आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...