पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुसरो नप के सभी वार्डों में घूमने लगा टिपर, लोग अब इसमें डाल रहे कचरे

फुसरो नप के सभी वार्डों में घूमने लगा टिपर, लोग अब इसमें डाल रहे कचरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो नगर परिषद की ओर से बाजा बजाते हुए दो टिपर निकले, जो सभी वार्डों का भ्रमण करते हुए घर-घर व दुकान-दुकान से कचरा इकट्ठा कर रहे हैं। कचरा को बंद खदान, गड्ढा आदि स्थानों पर डाला जाएगा। कुछेक माह में कचरा प्रबंधन व्यवस्था होेने के बाद घर-घर से जमा कचरे को उक्त स्थल पर पहुंचाया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए नप कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि लोगों से टिपर में कचरा डालने की अपील की गई है। लोगों को टिपर के ग्रीन पार्ट में गीला तथा ब्लू पार्ट में सूखा कचरा डालना है। रोड पर व खुले में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। टिपर में चोंगा लगा है। जिसमें गीत बजता है। इसके बोल हैं- हमने स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया है...।

टिपर में कचरा डालता बच्चा और महिला।

खबरें और भी हैं...