दुग्दा | बेरमो एसडीपीओ सुभाष चंद्र जाट के निर्देश पर दुग्दा-चंद्रपुरा मुख्य सड़क के बूढ़ीडीह जानेवाली सड़क पर दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में सब इंस्पेक्टर तेज नारायण सिंह, सहायक निरीक्षक राजेश कुमार यादव, दुग्दा थाना के सहायक निरीक्षक राधेश्याम, गश्ती दल के जवान लगे थे। वाहन जांच के दौरान करीब 40 दोपहिया वाहन से 14 हजार 200 सौ रुपए जुर्माना वसूला गया। जांच के दौरान दोपहिया वाहनों के कागजात, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गई।