मृतका के पति से पूछताछ करती पुलिस।
घटना के वक्त पति आठ माह की बच्ची के साथ देख रहा था टीवी
भास्कर न्यूज | फुसरो
बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी रिजनल अस्पताल कॉलोनी निवासी विक्रम कुमार की 23 वर्षीय प|ी निर्मला देवी ने शनिवार की शाम अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पाकर बेरमो पुलिस पहुंची।
पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के संबंध में मृतका के पति विक्रम कुमार ने बताया कि वे कमरे में टीवी देखते हुए आठ माह की पुत्री के साथ थे। तभी प|ी निर्मला देवी ने कहा कि हम नहाने जा रहे हैं। देर होने पर देखने के लिए कमरे से बाहर निकले तो देखा कि प|ी ने बाहर के बरामदे में फांसी लगा ली है। इसके बाद आनन फानन में प|ी को फंदे से निकालकर केंद्रीय अस्पताल ढोरी ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने मृतका के मायके वालों को दे दी है।