पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुसरो नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल वार्ता के बाद समाप्त

फुसरो नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल वार्ता के बाद समाप्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल सकारात्मक वार्ता के बाद समाप्त हो गई। वार्ता में नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने आश्वासन दिया कि सफाईकर्मियों का चार माह के मानदेय का भुगतान जल्द किया जाएगा। साथ ही उनके पीएफ की बकाया राशि 48 लाख रुपए उनके पीएफ एकाउंट में डाले जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सफाईकर्मियों को समय पर ड्यूटी अाने तथा पूरे 8 घंटे काम करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा शुक्रवार को समय से पहले काम छोड़कर आंदोलन पर जाने को लेकर नप कार्यपालक के दिए सभी सफाईकर्मियों को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया। इस पर सफाईकर्मियों ने कहा कि हमलोग अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद दिन के लगभग एक बजे नप कार्यालय आए थे। वार्ता में सभी सफाईकर्मी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में हमलोगों का वेतन भुगतान नप के अन्य कर्मियों के साथ ही किया जाए।

इधर कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि आंदोलन पर उतरे 80 सफाईकर्मियों में 17 लोगों का फर्जी हस्ताक्षर पाया गया है। इसकी जांच की जा रही है। प्रमाण मिलने पर फर्जी हस्ताक्षर कर विभाग को धोखा देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मार्च व अप्रैल माह में कुछ कर्मचारियों को फर्जी हाजिरी करते हुए पकड़ा गया था। उनपर कार्रवाई कर उनका पेमेंट काटे जाने के कारण ही सफाईकर्मी आंदोलन पर उतरे थे।

फुसरो नगर परिषद में 21 मई से रात्रि चौपाल लगेगा

वार्ता में उपस्थित नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सफाईकर्मी।

आंदोलन में इनका है फर्जी हस्ताक्षर

कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि सफाईकर्मियों के मांग पत्र में राजेंद्र राम, ज्योति कुमार, आकाश कुमार, प्रदीप घांसी, मनोज हाड़ी, श्रवण हाड़ी, विजय डोम, जीतेंद्र कुमार, राजकुमार राम, सुरेंद्र राम, जीतू घांसी, राजन घांसी, साजन घांसी, प्यारेलाल, कारु डोम और जुगेश डोम के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर पाया गया है। इधर सफाईकर्मियों ने कहा कि किसी का भी फर्जी हस्ताक्षर नहीं है।

बेरमो | फुसरो नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ व सुंदर बनाने की पहल को नया आयाम देने के उद्देश्य से नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनता को जागरुक करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि रात्रि चौपाल में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, प्लास्टिक पर प्रतिबंध, यूजर चार्ज पर चर्चा होगी।

हाजिरी यहां और काम दूसरी जगह करा रहे थे

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि पिछली मीटिंग में कई सफाईकर्मियों ने भी स्वीकार किया है कि कई पुराने वार्ड पार्षद यहां हाजिरी बनवाते थे, लेकिन उन्हें राय बचरा सहित कई स्थानों पर भेजकर काम कराते थे। वहीं कुछ लोग अपने घरों पर ही काम कराते थे।

खबरें और भी हैं...