पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभी चुनाव के काम में व्यस्त हैं साहब

अभी चुनाव के काम में व्यस्त हैं साहब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो गोमिया विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिले के सभी अधिकारी व्यस्त हो गए हैं। अगर किसी को चुनाव का कोई काम नहीं सौंपा गया है, फिर भी वह आफिस में नहीं बैठते। ऐसा सिर्फ जिला ही नहीं प्रखंड स्तर पर भी देखा जा रहा है। कार्यालय में अधिकारियों के नहीं मिलने के कारण दूर-दराज के गांवों से अपनी समस्या लेकर आने वालों को काफी परेशानी होती है। कार्यालय में पूछने पर कोई सही जवाब भी नहीं देता, कह देता कि साहब चुनाव ड्यूटी पर हैं। वैसे भी चुनाव ड्यूटी के सामने साहब आम लोगों का कोई काम कैसे करेंगे। साहब को कई सेल का प्रभार मिला है। गर्मी के बावजूद लोग अपनी समस्या लेकर रोज सरकारी कार्यालय पहुंच रहे हैं। जिले के एक अधिकारी जिनके पास गरीबों को अनाज देने का जिम्मा है उन्हें अभी चंदनकियारी में हो रहे महोत्सव का भी प्रभार मिला है। ऊपर से चुनाव कार्य में भी साहब को रखा गया है। इससे वे काफी परेशान हैं। वे ऑफिस में बैठ ही नहीं पाते हैं। लोग अपनी समस्या को लेकर जब उनके कार्यालय पहुंचते हैं और साहब नहीं मिलते हैं तो निराश होकर लौट जाते हैं। अब साहब को कौन बताए कि इससे पहले भी चुनाव हुआ था और महोत्सव भी, लेकिन लोग अधिकारी के कार्यालय बिना काम कराए मायूस होकर वापस नहीं लौटते थे। लेकिन इन दिनों कई अधिकारियों को तो चुनाव और भैरव महोत्सव का बहाना मिल चुका है। जनता को काम हो या नहीं इससे अधिकारियों को कोई मतलब नहीं है। अब अपनी तो आदत है कि इस मामले में चुप ही रहें।

खबरची

खबरें और भी हैं...