पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल में सुविधा की मांग के लिए सीएम को पत्र लिखा

फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल में सुविधा की मांग के लिए सीएम को पत्र लिखा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करगली बाजार के समाजसेवी अजय कुमार साव ने फुसरो अनुमंडलीय अस्पताल में कमियों को दूर करने से संबंधित एक मांग पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय रांची में सौंपा। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि झारखंड अलग राज्य हुए 18 वर्ष हो गया है। लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्था गड़बड़ है। उन्होंने लिखा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेरमो अनुमंडल अस्पताल के निर्माण में करीब 15 करोड़ खर्च किया गया है। मगर इसमें आज तक मरीजों की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस तक नहीं दिया गया है। इससे गर्भवती महिलाओं को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि गंभीर अवस्था मरीज को अन्यत्र सदर अस्पताल बोकारो या रिम्स अस्पताल रांची भेजा जाता है तो एंबुलेंस के अभाव में ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो जाती है।

खबरें और भी हैं...