मुखिया के आवास पहुंची महिलाएं।
पानी नहीं मिलने की जांच कराने का आश्वासन मुखिया ने दिया
भास्कर न्यूज | गांधीनगर
बेरमो पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5 की ग्रामीणों महिलाओं ने पेयजल के लिए मुखिया दुर्गावती देवी के आवास का घेराव किया। आंदोलन रात के लगभग 8 बजे किया गया। ग्रामीण ज्योति देवी, मुनिया देवी, कंचन देवी, रीना देवी, राधा देवी, गीता देवी, चित्ररेखा देवी, कौशल्या देवी आदि महिलाओं ने मुखिया से पानी की मांग करते हुए कहा कि डीप बोरिंग से पानी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद मुखिया ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने महिलाओं काे अाश्वासन देकर कहा कि पानी क्यों नहीं मिल रहा इसकी जांच की जाएगी।