पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चचेरे भाई ने भाई को परिवार समेत घर से बाहर निकाला

चचेरे भाई ने भाई को परिवार समेत घर से बाहर निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो | पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी निवासी संतोष कुमार महतो ने अपने चचेरे बड़े भाई रीतलाल महतो, भाभी कुंती देवी और भतीजा चंद्रशेखर महतो पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मारपीट कर उन्हें तथा उनकी प|ी व बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया है। इस कारण वे अपने दोस्तों के रहमोकरम पर आरडीपीएस स्कूल के दामोदर नदी किनारे निर्माणाधीन स्कूल भवन के सामने खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। उनके पास ने पहनने को कपड़े हैं और न ही खाना बनाने व खाने के लिए बर्तन। सारा कुछ घर में ही छूट गया है। क्योंकि रीतलाल ने धमकी दिया है कि घर की ओर जाएंगे तो जान से मार देंगे। इस तरह स्कूल के अन्य स्टाफ खाना देते हैं तो परिजन खाते हैं। इस संबंध में संतोष महतो ने पेटरवार थाना को आवेदन दिया है।

खुले आसमान के नीचे रहने व खाने को विवश है पूरा परिवार

खबरें और भी हैं...