पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 40.78 एकड़ जमीन के लिए फुसरो नगर परिषद और सीसीएल प्रबंधन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

40.78 एकड़ जमीन के लिए फुसरो नगर परिषद और सीसीएल प्रबंधन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आॅफिसर्स क्लब करगली में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार रतन की उपस्थिति में सीसीएल ढोरी व बीएंडके प्रक्षेत्र के साथ फुसरो नगर परिषद के लिए 40.78 एकड़ जमीन का एमओयू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त सचिव एके रतन, ढोरी जीएम एमके अग्रवाल, बीएंडके जीएम पी चंदा, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, नप के प्रभारी इओ अखिलेश कुमार सहित अन्य सीसीएल अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। संयुक्त सचिव रतन ने कहा कि 40.78 एकड़ जमीन में फुसरो नप विकास शुरू करने जा रहा है। आगे भी जमीन की जरूरत होगी। कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि योजना को धरातल पर उतारकर समाप्त करें। कहा कि फुसरो नप सीसीएल की जमीन का सदुपयोग करेगा। इस जमीन में 22 योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए जनोपयोगी कार्य करना है। कहा कि 40.78 एकड़ जमीन से फुसरो नप की दशा और दिशा नहीं बदलेगी। यह अवसर भी है और परीक्षा की घड़ी भी। नप के अधिकारी तीन माह के अंदर डीपीआर बनवाने व तकनीकी तथा प्रशासनिक स्वीकृति लेते हुए काम शुरु करें, तभी समय पर योजनाएं पूरी हो सकेंगी। कहा कि समय पर किया गया कार्य जन के लिए उपयोगी होता है।

कार्यक्रम का उदघाटन करते अधिकारी।

उपस्थित वार्ड पार्षदगण।

तीन माह के अंदर कागजी प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करें: एके रतन

क्या कहा अतिथियों ने

ढोरी जीएम एमके अग्रवाल ने कहा कि यह अच्छा मुर्हुत है और इस दिन का बहुत दिनों से इंतजार था। कहा कि नगर के उत्थान के लिए यह जमीन उपयोगी होगी। ढोरी एरिया फुसरो नप के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेगा। बीएंडके जीएम पी चंदा ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिन है। नगर विकास एवं आवास विभाग से सामंजस्य के बाद जमीन देने के लिए हरी झंडी मिली है। सीसीएल उत्पादन के साथ विकास कार्य भी करती है। फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि विकास का सपना जनता ने जो देखा था, वह साकार होगा। विकास की गति में सीसीएल ने सहयोग प्रदान किया है। फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि 11 वर्ष में बहुत खामियां और अच्छाइयां आई हैं। अब आगे की ओर देखना है। फुसरो नप के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि 11 वर्ष से फुसरो नप के पास अपनी जमीन नहीं थी। इसके चलते जमीन के अभाव में नप क्षेत्र में विकास करना कठिनाई हो रही थी। अब जमीन मिल जाने से सभी योजनाओं को धरातल पर जल्द उतारा जाएगा। कहा कि जमीन पर मालिकाना हक सीसीएल का ही रहेगा।

इन योजनाअों पर होना है काम | सीसीएल ढोरी व बीएंडके एरिया की 40.78 एकड़ जमीन में कुल 22 योजनाओं को धरातल पर उतारना है। इसमें सामुदायिक शौचालय, शहरी जलापूर्ति योजना, बस टर्मिनल, आॅफिस बिल्डिंग व वेंडिंग जोन अंडर एनयूएलएम, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट, पार्क, सिवरेज एंड ड्रेनेज आदि योजनाएं शामिल हैं।

इन्होंने भी बातें रखी | समारोह को सांसद प्रतिनिधि सुरेश दुबे, विधायक प्रतिनिधि बिनोद महतो, एसओपीएंडपी सीके घोष, वार्ड पार्षद आजाद नोनिया, श्रीकांत मिश्रा, आनंद राम, भरत कुमार वर्मा, नीरज कुमार पाठक, सिलसिला देवी, रिया देवी आदि ने संबोधित किया। संचालन सिटी मैनेजर रूपेश रंजन ने किया।

रिमोट से चल रही है फुसरो नगर परिषद की नई सरकार: अर्चना सिंह

बेरमो |
फुसरो नगर परिषद की पूर्व पार्षद अर्चना सिंह ने कहा कि फुसरो नगर परिषद की नई सरकार रिमोट से चल रही है। इसकी कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है। पहले से यह पारित है कि सीसीएल, बालू घाट, चुंगी कर, मोबाइल टावर आदि से टैक्स वसूलना है। लेकिन इन सभी को नाजायज छूट देकर फायदा पहुंचाया जा रहा है और सीधे साधे जनता पर कई तरह के टैक्स का बोझ लादा जा रहा।

खबरें और भी हैं...