पेटरवार प्रखंड में 300 कुआं निर्माण कार्य रुका
बेरमो | पेटरवार प्रखंड के पिछरी उत्तरी पंचायत में मनरेगा के तहत 3 लाख 51 हजार की लागत से बन रहा कुआं का निर्माण कार्य पूरा होेने से पहले धंसना शुरु हो गया है। पूरे पेटरवार प्रखंड में 300 कुआं का निर्माण कार्य ठप हो गया है। सभी कुआं आधा अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया है। सरकारी उदासीनता के कारण कुआं का निर्माण कार्य लगभग चार माह में भी पूरा नहीं हो सका। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2018 के फरवरी-मार्च से शुरु हुआ था। पिछरी में इसके निर्माण कार्य में जॉब कार्डधारियों के अतिरिक्त बाहर के मजदूरों को भी लगाया गया। लेकिन इसके बावजूद समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वर्तमान में खुदाई लगभग 25 से 30 फीट तक हो चुकी है। अभी भी 5 से 7 फीट खुदाई करना शेष है। लेकिन एक माह से मजदूरों को मजदूरी नहीं मिलने के कारण काम बंद है। बीती शाम को यहां उक्त अधूरा खुदाई किए गए कुआं में एक बछड़ा गिर गया।