भाजपा व भाजयुमो ने मनाई खुशियां
बेरमो-ऊपरघाट | कर्नाटक में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपा फुसरो स्थित सांसद के आवासीय कार्यालय के समीप पटाखे फोड़कर तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई गईं। मौके पर भाजपा, भाजयुमो, भामसं के लोग मौजूद थे। सभी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के बेहतर काम को जनता सराह रही है। जनता समझ रही है कि भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यही कारण है कि भाजपा को चौतरफा समर्थन मिल रहा है।