पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 69 लाख के कौशल विकास केंद्र में दरार

69 लाख के कौशल विकास केंद्र में दरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो | फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के नया रोड फुसरो में 69 लाख की लागत से बन रहे कौशल विकास केंद्र में निर्माण पूर्ण होने से पहले ही दरार आ गयी है। यहां कई दिनों से ठेकेदार ने काम भी बंद कर रखा था। झारखंड राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव एके रतन ने गत दिनों क्षेत्र का दौरा किया तो पाया कि भवन निर्माण का कार्य रुका पड़ा है। उन्होंने ठेकेदार को चेतावनी भी दी कि काम पूरा होने का समय पार कर चुका है। इसके बाद लगभग चार माह के समय बीत चुका है। इस तरह आपको ब्लैक लिस्टेड किया जा सकता है। अवधि विस्तार का समय भी समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद लापरवाही समझ से परे हैं। इसपर ठेकेदार ने माफी मांगते हुए काम तो शुरु किया। लेकिन उसके द्वारा किए जा रहे वाइरिंग में कई जगह चाइना तार से वाइरिंग कर खानापूर्ति किया जा रहा है। इसी तरह भवन के पश्चिमी छोर में सीढ़ी में लंबी व ऊंची दरार आ गयी है।

खबरें और भी हैं...