पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रंग देने का आरोप

ससुराल वालों पर बेटी की हत्या कर आत्महत्या का रंग देने का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी रीजनल हॉस्पिटल कॉलोनी निवासी मृतक 23 वर्षीय निर्मला देवी के परिजन तमाड़ रांची से आए। उसके पति विक्रम कुमार और ससुराल वालों पर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया। मृतका की 8 माह की एक बेटी है। शनिवार की शाम करीब 7 से 7.30 बजे के आस पास घटना घटी थी।

सेंट्रल जेल रांची में होमगार्ड के रूप में कार्यरत मृतका के पिता प्रेमनाथ मुंडा ने मृतका के पति विक्रम कुमार और परिजनों पर दहेज में बाइक की मांग को लेकर हमेशा मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बोकारो भेज दिया है। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर मृतका के पति का कहना था कि वह बेटी के साथ अंदर कमरे में टीवी देख रहा था। तभी प|ी नहाने की बात कहकर चली गई। देर होने पर देखा कि बरामदे में वह फंदे पर झूल रही थी। आनन-फानन में शव को फंदे से उतार कर सेंट्रल हॉस्पिटल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही हत्या या आत्महत्या का पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...