करगली तीन नंबर में दर्जनों बीओ लाभुक के बीचे कार्ड का वितरण किया गया। श्रम नियोजन प्रशिक्षण विभाग से इसका लाभ लाभुकों को मिलेगा। कांग्रेस नेता धमेंद्र उर्फ भोला सिंह ने इन लोगों का इंश्योरेंस कर कार्ड बनवाया। करगली तीन नंबर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप वितरण किया। कहा कि इस कार्ड के जरिए कई लाभ मिलेंगे। इसके तहत अब मजदूरों की दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद उनके परिजनों को 5 लाख रुपए सहायता राशि सरकार देगी। करीब 6 लाख संगठित मजदूर श्रम विभाग से निबंधित हैं। निबंधित श्रमिकों को पात्रता के अनुरूप संबंधित ट्रेड किट क्रय के लिए 2500 सौ रुपए तक सहायता राशि मिलेगी। दुर्घटना में पूर्ण अपंगता की स्थिति में 3 लाख व आंशिक अपंगता में 2 लाख रुपए का अनुदान मिलेगा। सामान्य मृत्यु की स्थिति में 1 लाख रुपए मिलेंगे।
लाभुक की दो मेधावी संतान को भी मेधावी पुत्र व पुत्री को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिलेगा। निबंधित महिला मजदूर को मातृत्व प्रसुविधा योजना के तहत 15 हजार रुपए लाभ मिलेगा। पेंशन योजना के तहत निबंधित लाभुक बोर्ड में तीन साल तक योगदान किए है। तो उनके 60 वर्ष पूरे होने के बाद 1 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन के रुप में मिलेंगे। मौके पर प्रवीण सिंह, बबलू सिंह, कल्पना सिंह, सुनीता शर्मा, रिंकी देवी, उषा देवी, लक्ष्मी कुमारी, मंगला देवी, शांति देवी, रुपा देवी, राजकुमारी देवी व अन्य लोग उपस्थित थे।