पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम बदलकर 50,590 रुपए की निकासी

एटीएम बदलकर 50,590 रुपए की निकासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो | मकोली निवासी मो. युनूस के एसबीआई मकोली शाखा में एटीएम बदलकर अपराधी ने 20 हजार 590 रुपए की निकासी कर ली। इस संबंध में प्राइवेट मैकेनिक मो. युनूस ने बताया कि उन्होंने अपना एटीएम अपनी प|ी को दिया था। इसी बीच उनके पुत्र से अपराधियों ने झांसा देकर बिहार के गया में 20 फरवरी को ही एटीएम बदल लिया। उसी दिन पहले 8 हजार रुपए की निकासी की। फिर 10 हजार रुपए कुंदन कुमार के नाम के बैंक एकाउंट में पैसा ट्रांसफर कराया। वहीं गया टाउन के सर्विस स्टेशन में 190 रुपए का पेट्रोल भरवाया तथा 2400 रुपए का जूता-चप्पल खरीद लिया। इसकी जानकारी गुरुवार को बैंक पासबुक अपडेट कराने के बाद हुई। इस संबंध में बैंक व थाने में शिकायत की गई है।

खबरें और भी हैं...