पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध शराब की बिक्री के विरोध में उतरी महिलाएं

अवैध शराब की बिक्री के विरोध में उतरी महिलाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंद्रपुरा के शारदा कॉलोनी में स्थानीय महिलाओं ने चंद्रपुरा थाने के सहयोग से अवैध शराब बिक्री को लेकर अभियान चलाया। इसमें चंद्रपुरा थाना प्रभारी पीसी देवगम शामिल थे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ स्थानीय महिलाओं ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों के यहां पहुंच कर शराब नहीं बेचने की हिदायत दी।

इसको लेकर महिलाओं के साथ शराब बेचने वालों की बहस भी हुई। महिला मंडल की अध्यक्ष करूणा देवी, सचिव ज्योति देवी, कोषाध्यक्ष रानी देवी ने कहा कि यहां 24 घंटे से नशेड़ी जमा रहते हैं। इससे बच्चे बिगड़ रहे हैं। अगर शराब बंद नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करेंगी।

मौके पर विमला देवी, ननीबाला देवी, लखी देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, सीमा देवी, फूलमती देवी, सरस्वती देवी, लक्ष्मी देवी, हूलाश देवी, अजय बाबरी, मिलन दिगार, विशाल, राजेश, हीरा राम सहित दर्जनों महिला पुरुष मौजूद थे।

अभियान में शामिल महिलाएं व पुलिस कर्मी।

खबरें और भी हैं...