पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाजवादी मजदूर नेता की पुण्यतिथि मनाई गई

समाजवादी मजदूर नेता की पुण्यतिथि मनाई गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार बेरमो

समाजवादी मजदूर नेता डाॅ आरजे सिंह की चौथी पुण्य तिथि करगली बाजार स्थित चुन्नू सिंह के आवास पर मनाई गई। इसमें सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद सिंह, इंटक के प्रदेश सचिव महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, समाजसेवी महारुद्र नारायण सिंह, कांग्रेसी नेता उत्तम सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुधीर किशन उर्फ भोला सिंह सहित स्थानीय श्रमिक नेता, शिक्षाविद, पत्रकार और समाजसेवी शामिल होकर तस्वीर पर श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि डाॅ आरजे सिंह बेरमो कोयलांचल में काफी चर्चित रहे हैं। जब जेपी आंदोलन शुरु हुआ था, तो इसमें उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई थी। अंतिम समय तक मजदूरों के हक में लड़कर अधिकार दिलाया। मौके पर अरविंद्र सिंह, निमाई सिंह चौहान, योगेश तिवारी, राजन साव, दिलीप अग्रवाल, शरण सिंह राणा, रकेश शर्मा, सुनील कालरा, अजय शर्मा आदि थे।

खबरें और भी हैं...