कक्षा आठ के बच्चों के बीच परीक्षाफल बांटा
बेरमो | रामदास सिंह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेंट्रल कॉलोनी मकोली में जैक की ओर से आयोजित कक्षा अष्टम के बच्चों को परीक्षाफल का वितरण फुसरो नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने किया। मौके पर विद्यालय के सचिव अमित कुमार सिंह, सुमन सिंह, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।