पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुनाव काे ले वाहनों की होगी जांच

चुनाव काे ले वाहनों की होगी जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया |स्थानीय प्रशासन चुनाव को लेकर यहां वाहन जांच अभियान चलाएगा। इसके लिए सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के जवानों की एक टीम बनाई गई है। जो हर दिन अलग-अलग इलाकों में जाकर वाहन जांच करेगी। टीम के सदस्यों को कहा गया है कि वे वाहनों की जांच के क्रम में कागजात के साथ-साथ हेलमेट की भी जांच करें। साथ ही यह भी जांच करें कि कोई इधर से उधर रुपए या कोई आपत्तिजनक सामान तो लेकर नहीं ले जा रहा है। अगर ऐसे सामान मिलें तो तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचना देनी है।यह अभियान बेरमो, कथारा, ललपनिया, बीटीपीएस, फुसरो आदि क्षेत्र में चलेगा। साथ ही उग्रवादी गतिविधियों पर भी इस टीम के सदस्यों को नजर रखनी है।

खबरें और भी हैं...