चंद्रपुरा के मदनपुर में महिला कांग्रेस की हुई बैठक
चंद्रपुरा प्रखंड के मदनपुर में महिला कांग्रेस की बैठक हुई। अध्यक्षता कुंती देवी ने तथा संचालन वीणा देवी ने की। यहां बिजली बिल बढ़ोत्तरी, सरकारी डीलरों की दुकान में किरासन तेल 44 रुपए प्रति लीटर देने और किरासन की सब्सिडी राशि नहीं मिलने का विरोध किया गया। कुंती देवी ने कहा कि पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से सभी घरों में शौचालय नहीं दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने कहा था कि सब्सिडी देंगे। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है।
रसोइया को 7 माह से मानदेय नहीं मिला। मोती यादव ने कहा कि किसानों को सरकार सुविधा नहीं देती है। जिससे पानी के चलते फसल खत्म हो जाती है। कैलाश गिरि ने कहा कि इन मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। बैठक में अल्काही देवी, सरस्वती देवी, रीना देवी, बुधनी देवी, गुंजा देवी, अनीता देवी, शकुंतला देवी, रुपा देवी आदि कई महिलाएं शामिल थी।