किडनी रोग से ग्रसित युवक के इलाज को मदद
बेरमो | किडनी रोग से ग्रसित संडे बाजार के 24 वर्षीय युवक सिकंदर प्रसाद के परिजनों को सामाजिक संस्था गॉड इज वन ने संग्रहित की गई राशि ₹80,000 सौंपी। मालूम हो कि सिकंदर विगत कई माह से किडनी रोग से ग्रसित है। उसकी दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। फिलहाल उसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है। इलाज में काफी रुपए की जरूरत है। इसे देखते हुए संस्था ने जन सहयोग से राशि को जमा कर परिजनों को सौंपा। मौके पर जितेंद्र प्रसाद सिन्हा, संस्था के संस्थापक उदयशंकर सिन्हा, सचिव इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद थे।