करगली बाजार की दुकान से हजारों की चोरी
फुसरो | करगली बाजार के एक दुकान से अज्ञात चोरों ने छत की शीट काटकर हजारों रुपए के सामानों की चोरी कर ली। घटना के संबंध में दुकान मालिक मोहनलाल शर्मा ने बताया कि जब वे दुकान खोले तो देखा कि दुकान की शीट टूटी हुई है। दुकान के सामान बिखरे पड़े हैं। इसकी सूचना बेरमो थाने को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी जांच के लिए आए और निरीक्षण किया।