पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यहां यातायात नियम से मतलब नहीं

यहां यातायात नियम से मतलब नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो फुसरो नगर परिषद के बैंक मोड, निर्मल महतो चौक तथा करगली गेट में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती हैं। यहां कुछ यात्री वाहन, प्राइवेट वाहन तथा बाइक चालकों की मनमानी से सभी लोग परेशान हैं। यातायात विभाग ने कभी इस पर सख्ती नहीं की और न ही नियमों के पालन के लिए कोई अभियान चलाया। यहां जिसे जिधर से मौका मिला, वह उधर ही अपना वाहन मोड़ देता है। टर्न लेने के लिए चौक के पास कट है लेकिन कई वाहन चालक ओवरब्रिज से टर्न ले लेते हैं। इससे कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है। प्रशासन इसके लिए कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहा है।

खबरें और भी हैं...