नुक्कड़ नाटक से योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
बेड़ो | मुरतो गांव में बुधवार को ग्रामीण स्वास्थ्य समिति व सहिया के सहयोग से नुक्कड़ के माध्यम से गर्भवती महिला व धातरी महिलाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विधायक गंगोत्री कुजूर ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कई महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष राजीव रंजन अधिकारी, राजेश कुमार साहू, लखन साहू, सत्यप्रकाश, रामचंद्र गोप, महिला समिति के सदस्य पार्वती मिंज, अनीता, सहिया रजनी उरांव और ग्रामीण उपस्थित थे।