भैंसरोडगढ़। राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा परिषद के सदस्य सोमवार से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिससे पंचायतीराज संस्थाओं में कोई कार्य नहीं हो पाएंगे। बीडीओ डॉ. भानूमौली मौर्य ने बताया कि आंदोलन के चौथे चरण में सदस्यों ने कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया था।
सरकार ने जो समझौता किया था। उसे शीघ्र लागू करने की मांग की है। इसीक्रम में 21, 22, 23 मई को राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा परिषद के सभी सदस्य सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के सदस्य भी नहीं करेंगे कार्य
पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, मनरेगा संविदा कामिकों के आंदोलन के समर्थन एवं कैडर रिव्यू की मांग काे लेकर आंदोलन कर रहा है। मनरेगा योजना संबंधित सभी कार्यो का बहिष्कार, 21 से 23 मई तक आमजन से आंदोलन सफल करने के लिए ठंडापानी, शरबत पिलाना, 24 मई से अनिश्चितकालीन सभी कार्यो का बहिष्कार, कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। 11 जून को जयपुर कूच किया जाएगा।