भैंसरोडगढ़। राजस्थान पंचायती राज सेवा परिषद के आह्वान पर आंदोलन के 5वें चरण के तहत 21 से 23 मई तक राजस्थान सेवा पंचायत राज सेवा परिषद के समस्त विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसी के संदर्भ में पंचायत समिति भैंसरोडगढ़ के सभी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 3 दिन का सामूहिक अवकाश का ज्ञापन विकास अधिकारी डॉ. भानूमौली मौर्य को गुरुवार को सौंपा गया। सेवा परिषद के महासचिव चंद्रसिंह भाटी, धर्मसिंह पंवार, श्रीनाथ गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, महेश शर्मा, नारायणलाल, भीमराज माली, ओम प्रकाश सोनी, मुकेश मारु, दानसिंह, भोजराज, हंसराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी मौजूद थे।