पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभावान छात्रा विमला को मिला लैपटॉप

प्रतिभावान छात्रा विमला को मिला लैपटॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दधवाड़ा| ग्राम पंचायत रोल चांदावता के शिव गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रतिभावान छात्रा को लैपटॉप वितरित किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय शिव की प्रतिभावान छात्रा विमला मेघवाल पुत्री हनुमान राम मेघवाल ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 के 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देते हुए जिले की मेरिट में 138वां स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया था। इसी उपलक्ष में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत निशुल्क लैपटॉप मिलने पर स्कूल परिवार ने शुक्रवार को स्कूल में कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक प्रहलाद राम प्रजापति ने लैपटॉप वितरित किया। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक बस्तीराम, रामानिरंजन, वरिष्ठ अध्यापिका मुन्नी देवी, वरिष्ठ अध्यापक रामप्रकाश, अध्यापक आनंद कुमार, अवधेश कुमार, अध्यापिका रामेश्वरी व समाजसेवी बबलू बिकुन्दीया सहित स्टाफ व विद्यार्थियों ने छात्रा छात्रा को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...