रोल में अघोषित बिजली कटौती
रोल| कस्बे में पिछले कई दिनों से बिजली कटौती होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। बिजली सप्लाई नहीं रहने के कारण गर्मी के इस मौसम में उमस के कारण ग्रामीणों के हाल-बेहाल हो रहे हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रोल जीएसएस पर संपर्क करते हैं तो भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है। बिजली कटौती के दौरान ग्रामीणों को खासी परेशानी होती है।