पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार ने खुद के फायदे के लिए पेट्रोल डीजल को जीएसटी से मुक्त रखा : मीठालाल जैन

सरकार ने खुद के फायदे के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी से मुक्त रखा : मीठालाल जैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खैरथल (अलवर) | कस्बे में मातोर राेड पर हरियाली किसान बाजार के पास स्थित श्याम वाटिका में सोमवार को भारतीय युवा शक्ति पार्टी की ओर से किसान महापंचायत का अायाेजन किया गया। महापंचायत में क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया। महापंचायत को संबोधित करते हुए पाली के पूर्व सांसद, मुख्य वक्ता व भारतीय युवा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीठालाल जैन ने कहा कि सरकार को अपनी जड़ें उखड़ने का अंदाजा लग गया है इसलिए सरकार बोखलाई हुर्इ है। गरीबों व किसानों सहित अाम अादमी का सरकार ने जीना दूभर कर रखा है। बढ़ती महंगाई, बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दामों ने संपूर्ण अर्थव्यस्था को प्रभावित कर रखा है। किसान वर्ग आत्महत्या को मजबूर है। बावजूद इसके किसानों की ओर काेई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। व्यापारियों-दुकानदारों पर विभिन्न प्रकार के टैक्स लगाकर उनका शोषण किया जा रहा है, जबकि सरकार ने अपने फायदे के लिए पेट्रोल-डीजल को जीएसटी से मुक्त रखकर आमजन को भ्रमित किया है।

जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश सरकार के जहन में जनता के प्रति कुछ करने की तमन्ना हाेती ताे किसानों के कर्जे को सरकार माफ कर देती। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरलीराम गुर्जर ने कहा कि हमें हमारे हक की लड़ाई खुद को लड़नी है। राष्ट्रीय महासचिव डाॅ. सीमा सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को आगे आना होगा।

खबरें और भी हैं...