पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल एक दिन में 34 पैसे महंगा

पेट्रोल एक दिन में 34 पैसे महंगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को देशभर में पेट्रोल के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। जयपुर में रविवार को पेट्रोल 78.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.92 रुपए प्रति लीटर रहा। सोमवार सुबह 6 बजे बाद पेट्रोल 79.26 और डीजल 72.18 रु. प्रति लीटर के रिकॉर्ड पर पहुंच जाएगा। रविवार को पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ, जबकि सोमवार को पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 26 पैसे महंगा रहेगा। रोजाना पेट्रोल के दाम तय होने के बाद पेट्रोल की कीमत में यह एक दिन की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

उधर, दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 76.24 रु. का हो गया। पिछला रिकॉर्ड 14 सितंबर 2013 का था, जब कीमत 76.06 रु. थी। तब क्रूड 112 डॉलर प्रति बैरल था। जो अभी 80 डॉलर के करीब है। रोज रिकॉर्ड बना रहा डीजल 67.57 रु. का हो गया है। कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल 33 पैसे व डीजल 26 पैसे महंगा किया। जून 2017 से इनके दाम रोजाना तय किए जा रहे हैं। तब से एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

कंपनियां इंटरनेशनल रेट के हिसाब से दाम तय करती हैं। 24 अप्रैल को पेट्रोल का बेंचमार्क रेट 78.84 डॉलर/बैरल था। अब यह 7.8% बढ़कर 84.97 डॉलर हो गया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार एक्साइज घटाने से पहले ही इनकार कर चुकी है।

कर्नाटक में वोटिंग के बाद जयपुर में ऐसे बढ़ेे दाम (रेट रु. प्रति ली.)

कब पेट्रोल डीजल

14 मई 77.45 70.42

15 मई 77.61 70.65

16 मई 77.76 70.87

17 मई 77.98 71.10

कब पेट्रोल डीजल

18 मई 78.28 71.40

19 मई 78.59 71.64

20 मई 78.92 71.92

21 मई 79.26 72.18

कर्नाटक चुनाव के बाद 14 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे और जयपुर में हफ्तेभर में पेट्रोल 1.45 रु. और डीजल 1.76 रु. महंगा हुआ।

देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र में और डीजल आंध्र में

पेट्रोल: 85.77 रुपए प्रति लीटर महाराष्ट्र के परभणी में था रविवार को।

सबसे सस्ता: पणजी में 70.26 रुपए लीटर।

डीजल: 73.45 रुपए प्रति लीटर आंध्रप्रदेश के हैदराबाद में था रविवार को।

सबसे सस्ता: पोर्ट ब्लेयर में 63.35 रु. लीटर।

सबसे सस्ते और महंगे में 15 रु. का अंतर

16 जून 2017 से रोज तय हो रही हैं रेट, तब से एक दिन की यह सबसे बड़ी बढ़त है

सबसे सस्ते और महंगे में 10 रु. का अंतर

दिल्ली में भी हफ्तेभर में पेट्रोल 1.61 रु. और डीजल 1.64 रु. महंगा किया

कंपनियों ने कर्नाटक चुनाव के दाैरान 24 अप्रैल के बाद 19 दिनों तक दाम नहीं बढ़ाए। 12 मई को वोटिंग हुई। 14 मई से कीमतें बढ़नी शुरू हुईं। हफ्तेभर में पेट्रोल 1.61 रु. और डीजल 1.64 रु. महंगा किया।

तेल कंपनियां मार्जिन कर्नाटक चुनाव से पहले के स्तर पर ले गईं तो पेट्रोल 4.55 रु. तक और डीजल 4 रु. तक महंगा होगा।

पेट्रोल पर 47%, डीजल पर 38% टैक्स

48%

76.24 रु.

21%

36.93 रु.

डीलर की कीमत

19.48 रु.

एक्साइज ड्यूटी

3.62 रु.

डीलर का कमीशन

26%

5%

16.21 रु.

राज्य का वैट

कीमत और टैक्स रेट्स दिल्ली के मुताबिक

59%

67.57 रु.

23%

15%

4%

नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के दौरान जब क्रूड ऑयल के दाम घट रहे थे, सरकार ने 9 बार में पेट्रोल पर 11.77 रु. और डीजल पर 13.47 रु. एक्साइज बढ़ाई थी। क्रूड महंगा होने पर सिर्फ एक बार, अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रु. प्रति लीटर घटाई।

39.78 रु.

डीलर की कीमत

15.33 रु.

एक्साइज ड्यूटी

2.52 रु.

डीलर का कमीशन

9.94 रु.

राज्य का वैट

खबरें और भी हैं...