पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋ तिक आैर दिशा को कास्ट करना चाहते हैं रोहित धवन

ऋ तिक आैर दिशा को कास्ट करना चाहते हैं रोहित धवन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Á डेविड धवन के बेटे और वरुण धवन के भाई, रोहित धवन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रोहित अब तक दो फिल्में (‘देसी बॉयज’ और ‘ढिशूम’) बना चुके हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर िहट रहीं। दोनों फिल्मों में लीड रोल जॉन अब्राहम ने निभाया है। अब रोहित अपनी तीसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में वे ऋतिक रोशन को कास्ट करना चाहते हैं। इसके लिए दोनों के बीच मीटिंग भी हुई थी पर अभी तक कुछ भी कन्फर्म नहीं है। चर्चा है कि रोहित इस फिल्म में ऋतिक के अपोजिट दिशा पाटनी को कास्ट करना चाहते हैं। इसके लिए हाल ही में उन्होंने दिशा को अप्रोच किया है पर अभी पेपरवर्क नहीं हुआ है।

फिल्म के बारे में फाइनल अनाउंसमेंट जून या जुलाई में होगी। यह फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। रोहित अभी इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे और इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिलहाल, ऋतिक ‘सुपर 30’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं दिशा भी जल्द ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करेंगी।

वरुण धवन के पास भाई के लिए वक्त नहीं है

इस फिल्म के अलावा रोहित एक और स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए रोहित ने भाई वरुण धवन को अप्रोच किया है पर उनके पास इस फिल्म के लिए वक्त ही नहीं है। दरअसल, वरुण इन दिनों ‘कलंक’ की शूटिंग में बिजी हैं और इसके बाद उनके पास बैक-टू-बैक फिल्में (रणभूमि और श्रीराम राघवन की अनाम फिल्म) हैं। इस बिजी शेड्यूल के बीच वे भाई की फिल्म के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में रोहित इस फिल्म के लिए किसी दूसरे एक्टर को अप्रोच करने का मन बना रहे हैं। वरुण और रोहित ने 2016 मंें रिलीज हुई फिल्म ‘ढिशूम’ में साथ काम किया था।

खबरें और भी हैं...