पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परवीन अौर गजेंद्र के दिल में था छेद, निशुल्क हुआ ऑपरेशन

परवीन अौर गजेंद्र के दिल में था छेद, निशुल्क हुआ ऑपरेशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दिल के दो मरीज बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन करवाकर उनका जीवन संवारा है। डाॅ .संतोष सांचोरिया ने बताया कि क्षेत्र के बड़ी खाटू के साबीर की पांच वर्षीय पुत्री परवीन तथा राजोद के श्रवण राम रेवाड़ के 11 वर्षीय पुत्र गजेंद्र का बचपन से ही स्वास्थ्य सही नहीं था। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दोनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पर पता चला कि उनके दिल में छेद है बाद में उक्त दोनों बच्चों को जायल बीसीएमएचओ राजाराम शर्मा के निर्देशानुसार आरसीएचओ के पास रेफर किया गया। डाॅ. सांचोरिया ने बताया कि बाद में गजेंद्र का 24 जनवरी 2017 को जोधपुर के मेडीपल्स अस्पताल में तथा परवीन का 27 मार्च को जयपुर के सीकेएस अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन करवाया गया। ऑपरेशन के बाद अब दोनों बच्चों के स्वस्थ होने पर परिजनों में खुशियां लौट आई है।

खबरें और भी हैं...