पानी-बिजली की सप्लाई सुचारू रखे जाने की मांग
आगामी 17 मई से शुरू हो रहे रमजान के रोजों को लेकर वार्ड पंच मोहम्मद अली और भाजपा नेता अनवर चौहान ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन लिखकर एक मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए रोजों के दौरान बासनी में पानी और बिजली की सप्लाई नियमित रूप से करवाई जाए ताकि रोजेदारों को कोई परेशानी ना हो।
पत्र में लिखा है कि मुस्लिम बाहुल्य गांव रोल, ड़कोसी, कुम्हारी, कादरपुरा और मूंडवा में भी पानी बिजली सप्लाई सुचारू रूप से दी जाए। इसके अलावा बासनी के सदर बाजार और जीप स्टैण्ड पर सुबह व शाम दोनों समय नियमित रूप से साफ-सफाई करवाई जाए।