अजमेर | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अनुसंधान सहायक पदों के लिए हुई ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम गुरुवार शाम को घोषित कर दिया गया। आयोग ने कुल 29 अभ्यर्थियों को वरीयता सूची में शामिल किया है। इनके रोल नंबर व कट ऑफ मार्क्स आदि वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।