पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उपेक्षा का शिकार है कांसोलाव तालाब

उपेक्षा का शिकार है कांसोलाव तालाब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोल| ग्रामीणों की प्यास बुझाने वाला कांसोलाव तालाब दुर्दशा का शिकार हो रहा है। तालाब की सीढ़ियां, घाट व पट्टे पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। जिससे तालाब अपनी आभा खो रहा है। मगर मरम्मत को लेकर कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। तालाब की सीढ़ियां, पट्टे व घाट क्षतिग्रस्त होने के कारण हर समय हादसे की आशंका भी बनी रहती है। यह तालाब भले ही पूरे गांव की हलक तर कर रहा हो, मगर इसकी मरम्मत व सुधार को लेकर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस तालाब को मॉडल तालाब के रूप में विकसित करने को लेकर सरकार ने लाखों रुपए खर्च भी किए। अगर समय रहते क्षतिग्रस्त घाट व पट्टों की मरम्मत नहीं की गई तो तालाब दुर्दशा का शिकार हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...