पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोल में जगह जगह लगे गंदगी के ढेर

रोल में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार स्वच्छता के नाम पर खूब प्रचार प्रसार पर पैसा खर्च कर रही है। मगर गांवों में यह सार्थक साबित नहीं हो रहा है। रोल कस्बे के मैन बाजार, पुराना पुलिस थाना व अन्य मौहल्लों में गंदगी से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विजेश सोनी, माणक सैन, राधेश्याम भाटी व धर्मेंद्र ने बताया कि मैन बाजार सहित अनेक मौहल्लों में जगह-जगह गंदगी का आलम होने से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के गली मोहल्लों में नाली ओवरफ्लो होने से गंदा पानी व कीचड़ आम रास्तों पर फैल जाता है।

इसी प्रकार कई समय पहले आवेदन करने के बावजूद भी ग्रामीणों को शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिल रहा है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

खबरें और भी हैं...