बेतला | बेतला नेशनल पार्क के आसपास अवैध ढंग से कई ईट भट्ठे सुलग रहे हैं। इससे पार्क के वन्य प्राणियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बेतला, केचकी, पोखरी और केड में 30 से अधिक अवैध ईंट भट्ठे चल रहे हैं। एक-एक अवैध धंधेबाज दो-तीन ईंट भट्ठे से पांच-दस लाख अवैध ईंट तैयार कर रहे हैं। जिससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। विभागीय अधिकारी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। नतीजतन, अवैध भट्ठों के संचालन पर रोक नहीं लग पा रहा है।