- Hindi News
- National
- पारसडोह डेम से बैतूल के 23 गांवों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान करेंगे विरोध
पारसडोह डेम से बैतूल के 23 गांवों को नहीं मिल रहा लाभ, किसान करेंगे विरोध
पारसडोह डेम से बैतूल ब्लॉक के 23 गांवों के किसानों को लाभ नहीं मिलने तथा भू-अधिग्रहण में उचित मुआवजा नहीं मिलने काे लेकर पारसडाेह बांध समिति के 200 किसान डेम का काम रुकवाने की रणनीति बना रहे हैं। रौंढा के किसान तरुण पाठा ने बताया डेम निर्माण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की अनदेखी की गई, उसे बेस बनाकर न केवल काम रुकवाने की कोशिश की जाएगी, बल्कि भूअधिग्रहण कानून की अनदेखी पर अफसरों पर मामला दर्ज करवाने का भी प्रयास होगा। उन्होंने बताया भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किसानों को चार गुना मुआवजा देना था, लेकिन उन्हें दोगुना ही मुआवजा दिया गया। इसके लिए कानूनी सलाह भी ली जा रही है।