पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बिगाड़ दिया ड्रेनेज सिस्टम

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बिगाड़ दिया ड्रेनेज सिस्टम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के फेर में पीडब्ल्यूडी ने शहर का ड्रेनेज सिस्टम बिगाड़ दिया। शहर में तीन जगहों पर पुल बनने के कारण नालों के गंदे पानी का बहाव रुक गया है। गंदा पानी थमने के कारण हरा हो गया है, इसमें कचरा भी जमा हो रहा है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी पैदा हो गया है। गंज पुल पर तो पाइप डालकर पानी निकासी के इंतजाम भी नहीं किए हैं। पुल निर्माण होने में 3 महीने का समय लग जाएगा। ऐसे में आस-पास रहने वालों के लिए परेशानियां और ज्यादा बढ़ सकती हैं। पानी थमा होने से बीमारियां फैल सकती हैं।

विकास नगर और गंज में रोका बहाव

हाथी नाले का बहाव विकास नगर पुल के समीप और गंज हाथी नाले पर रुक गया है। विकास नगर के डायवर्ट रोड पर तो डाले गए पाइपों से थोड़ा बहुत पानी निकल भी रहा है, लेकिन गंज में तो पानी पूरी तरह रुक गया है। गंज में नाले किनारे रहने वाले सोनू बारस्कर ने बताया एक सप्ताह से बदबू आ रही है। मच्छर भी बढ़ गए हैं। खाना-पीना दूभर हो गया है। संजय यादव ने बताया नाले में पाइप डालकर पानी निकाला जाना चाहिए।

तीन नए पुल बनाने के लिए रोक दिया हाथी नाले का बहाव शहर का ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ाया, फैल सकती हैं बीमारियां

कचरा और गंदगी का लगा ढेर

गंदा पानी और कचरा जमने के कारण गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं। मच्छर बढ़ने से मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। डॉ. केसी दुबे ने बताया गंदे पानी का थमना खतरनाक है। इसे मच्छर और मक्खियां बढ़ सकते हैं। डेंगू और मलेरिया हो सकता है।

पांच किलोमीटर लंबा नाला, 70 फीट चौड़ाई

हाथी नाला शहर का सबसे बड़ा नाला है। यह नाला कोठी बाजार मोक्षधाम के पीछे से निकलकर, खंजनपुर, विकास नगर, गंज और अचलपुर नाका क्षेत्र से होता हुआ करबला घाट पर माचना नदी में मिल जाता है। इसकी चौड़ाई 30 से 70 फीट तक है। इस तरह शहर के 15556 मकानों से निकला हुआ गंदा पानी यह नाला बहाकर ले जाता है।

ठेकेदार को ड्रेनेज बनाने की हिदायत देंगे

नाले पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर पाइप डालने की प्लानिंग की जाएगी। ठेकेदार को ड्रेनेज सिस्टम का ध्यान रखने की हिदायत दी जाएगी। एमके जैन, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी

आरामशीन पुलिया पर भी थमा बहाव, पंप कर निकाल रहे

कालापाठा आरामशीन पुलिया को भी हाल ही में डिस्मेंटल कर दिया था। इस जगह पर नई पुलिया बनाने के लिए इस नाले का रास्ता भी रोक दिया है। जो गंदा पानी जमा हो रहा है उसे पंप कर निकाला जा रहा है। इस तरह दिन-रात मोटर पंप चलाने पड़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...